CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज होंगे अमेरिका रवाना

प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर निवेश और सहभागिता को देंगे नई दिशा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है।

वित्त मंत्री चौधरी इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’’ से अवगत कराएंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण देंगे।

अपनी यात्रा के दौरान मंत्री चौधरी अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी युवाओं से संवाद कर उनके लिए एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की दिशा में सुझाव प्राप्त करेंगे। साथ ही स्टार्टअप्स के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के अनुभवों को साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे राज्य में आर्थिक विकास को गति मिले।

चौधरी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। उनकी यह विदेश यात्रा 7 दिनों की होगी, जिसके दौरान वे विभिन्न शहरों में प्रवासी समुदाय, छात्र, निवेशक और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

11 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

15 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

26 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

26 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

28 minutes ago
CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

CG : वन महोत्सव : जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प…

31 minutes ago