CG : विधवा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर जोड़े स्वरोजगार से-कलेक्टर प्रजापति

किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु नियमित करें टीएचआर वितरण, शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं के पुन: शाला प्रवेश सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाल अपराध रोकथाम के लिए बनाए कार्ययोजना, सकारात्मक वातावरण के साथ दे उचित मार्गदर्शन

बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल कल्याण, मातृत्व पोषण जैसे विभिन्न योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा

कलेक्टर प्रजापति ने ली जिला बाल संरक्षण समिति व टास्क फोर्स की बैठक

 मोहला , कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा जिला टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधवा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओं की सूची तैयार कर महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।


         कलेक्टर प्रजापति ने आयोजित बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, बाल अपराध नियंत्रण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्पॉन्सरशिप योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वास्थ्य लईका कार्यक्रम एवं पोषण ट्रैकर ऐप में डाटा एंट्री से संबंधित कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि समाज में बाल विवाह रोकथाम अति आवश्यक है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तहत जिले के समस्त विद्यालयों एवं छात्रावासों के किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु नियमित रूप से टेक होम राशन (टीएचआर) वितरित करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को पुन: शाला प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।


         कलेक्टर प्रजापति ने स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना है, जिनके माता-पिता में से किसी एक अथवा दोनो का निधन हो चुका है। ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर योजना से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आधार अपडेट कराने हेतु निर्देशित किए। उन्होने बाल अपराध रोकथाम की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सकारात्मक वातावरण के साथ ही उचित मार्गदर्शन प्रदान करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारण कर कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किए।


         इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पोषण समन्वयक, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

44 minutes ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

54 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

59 minutes ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

1 hour ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

1 hour ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

1 hour ago