छत्तीसगढ़

CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

रिसाली l नगर पालिक निगम रिसाली में विकास कार्य के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और महापौर शशि सिन्हा ने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 72 लाख 8 हजार से तालपुरी, रूआबांधा उत्तर, रूआबांधा दक्षिण व रूआबांधा पूर्व में विकास कार्य होंगे। विधायक ललित ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन अवसर पर कहा कि संकल्प पत्र में किए घोषणाओं को पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार रिसाली को नए कलेवर में आम जनता को समर्पित करेगी। रिसाली की दशा एव दिशा जल्द बदलेगी। विधायक ललित ने कहा कि विकास के नए शोपान के तहत उन्होंने वार्ड 1 से लेकर 4 तक भूमिपूजन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश कार्य वही है जिन्हें जनता ने मांग की है। विकास कार्य के लिए किसी तरह की पैसे की कमी नहीं होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, महापौर परिषद की सद्स्य ममता यादव, पार्षद सारिका साहू, सविता ढवस, डाॅ. सीमा साहू, सरिता देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखेड़े, माया यादव समेत मण्डल अध्यक्ष अनूपम साहू, राजू जंघेल समेत नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे 40 वार्ड में होगा कार्य
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक ललित ने कहा कि वें पूरे 40 वार्ड में भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया है। वें शहर के अंतिम छोर तक पहुंचेगें। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही रिसाली निगम क्षेत्र में काॅलेज और नालंदा परिसर का भी निर्माण किया जाएगा।

चार वार्डो में होंगे यह कार्य
वार्ड क्र. 01 तालपुरी में नाली के उपर कव्हर, फेसिंग वर्क, डोम शेड, कव्हर ड्रेन का कार्य 30.22 लाख से पूर्ण किया जाएगा। इसी तरह वार्ड क्र 02 रूआबांधा उत्तर में बाउंड्रीवाल, कम्युनिटी हाॅल, पेवर ब्लाक, रोड चैड़ीकरण के लिए शासन ने कुल 69.28 लाख रूपए स्वीकृत की है। वार्ड क्र 03 रूआबांधा दक्षिण में सीसी रोड, कव्हर डेªन, सड़क चैड़ीकरण के लिए कुल 42.87 लाख रूपए खर्च किए जाऐंगे। इसी तरह वार्ड क्र. 04 रूआबांधा पूर्व में पांच कार्य के लिए 29.71 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। इस राशि से मंच के सामने पेवर ब्लाक आदि विकास कार्य होंगे।

kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

18 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

29 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

41 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

45 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

46 minutes ago