CG : विश्व नवकार दिवस पर जैन परिवारों द्वारा 27 लाख नवकार महामंत्र का जाप …
रायपुर । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। जिसमें जैन साध्वी स्नेहयशा श्रीजी की सुशिष्याओं ने निश्रा प्रदान की।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति, अहिंसा, जीव दया के वातावरण का निर्माण होता है, नमस्कार महामंत्र में पंचपरमेष्ठी के 108 गुणों का स्मरण किया जाता है। एक पक्की माला में 108 बार नवकार का जाप होता है।
पूरे भैरव सोसायटी, दावड़ा, रिगालिया वालफोर्ड, जैनम, आम्रपाली शांति रेसीडेंसी व आसपास के 1000 से ज्यादा जैन परिवारों में भाई बहनों ने 9-9 नवकार की पक्की माला का जाप किया। भगवान सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जन्मकल्याणक पखवाड़े के तहत मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं, ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में 10 अप्रैल को जयपुर पैर का वितरण किया जावेगा।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…