सक्ती, किसान हितैषी सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों के उपज की सुगम और पारदर्शी खरीददारी के लिए आवश्यक व्यवस्थए की गई है। इसके तहत, किसानों को उचित कीमत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, और त्वरित तौलाई जैसी सुविधाएं किसानों को अपने धान बेचने में अधिक सहजता और पारदर्शिता प्रदान कर रही हैं। धान उपार्जन केंद्र रायपुरा में धान विक्रय के लिए पहुँचे किसान भगत राम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की धान खरीदी व्यवस्थाए बहुत अच्छी लग रही है l उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति, अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार प्रदान कर रही है l
धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र रायपुरा पहुँचे किसान भगत राम साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय सही समय में हुआ, धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, उनका धान सुविधा जनक रूप से विक्रय हो गया। किसान भगत राम साहू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और प्रति क्विंटल का उचित मूल्य मिल रहा हैं। किसान ने बताया कि उपार्जन केंद्र में पानी, बैठक व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, छावनी आदि व्यवस्था एवं कार्यों से वे बहुत ही संतुष्ट है। जिसके लिए किसान भगत राम साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुंगेली. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के प्रति जिला प्रशासन…
चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…
रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…
बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…
पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…