CG : वेदांता प्लांट हादसा: मौत का आंकड़ा 17 पहुंचा, मृतकों की पहचान जारी …

सक्ती । जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान कर उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में पांच पश्चिम बंगाल, तीन झारखंड, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश और पांच छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मृतकों में तीन सक्ती, एक जांजगीर और एक रायगढ़ जिले से हैं।

मृतकों के नाम
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं:
रितेश कुमार
अमृत लाल पटेल
ठंडाराम लहरे
तरुण कुमार ओझा
अकीब खान
सुशांता जाना
अब्दुल करीम
उदब सिंह यादव
शेख सैफुदिन
पप्पू कुमार
अशोक परहिया
मानस गिरी
बृजेश कुमार
रामेश्वर महिलांगे
कार्तिक महतो
नदीम मंसारी
शिबनाथ मुर्मू

राहत और इलाज जारी
हादसे के बाद से जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल लगातार मौके पर डटे हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

2 minutes ago
CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

CG : बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ…

6 minutes ago
CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

10 minutes ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

18 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

24 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

31 minutes ago