छत्तीसगढ़

CG : शत्रुहन पटेल के परिवार ने पीएम आवास से बनाया अपना सपनों का आशियाना

कच्चे मकान से पक्का मकान बनने पर खुशी का नहीं रहा ठिकाना
जांजगीर-चांपा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई) ने जिले के परिवारों के लिए स्वयं का आशियाना पाने का सपना साकार किया है। यह योजना विशेष रूप से ऐसे परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिनके पास अपने पक्का घर का सपना पूरा करने के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं होते। ऐसे ही है शत्रुहन पटेल जिनका पक्का आशियाना बनाने का सपना योजना ने पूरा किया और इस योजना से अपना पक्का मकान पाकर शत्रुहन अपने परिवार के साथ उस आशियाने में रहना शुरू कर दिया।
       जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोडीशंकर में रहने वाले शत्रुहन पटेल पिता कमल प्रसाद पटेल अपने परिवार के साथ पहले कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में जहां उन्हें अपने कच्चे मकान में पानी भर जाने का डर रहता था, तो वहीं ठंड के मौसम में कच्चे मकान में आने वाली सर्द हवाओं से कंपकपी बनी रहती थी। ऐसे ठंड, गर्मी एवं बारिश मौसम में उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान बनाने की आश जाग्रत हुई और उनके आवास की जब योजना से मंजूरी मिली तो उन्होंने बिना देर किया ही अपना आवास का निर्माण कार्य शुरू कराया और धीरे-धीरे उनके सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया। आज, उनका परिवार सुरक्षित और आरामदायक घर में रह रहा है। शत्रुहन कहते हैं कि यह योजना हमारे लिए एक वरदान साबित हुई है। अब हमें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। शत्रुहन अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आराम से निवास कर रहे हैं उनका कहना था कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के परिवारों को आश्रय प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का मौका भी दे रही है। यह योजना सबके लिए घर के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

kgnews

Recent Posts

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

49 minutes ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

54 minutes ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

1 hour ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

2 hours ago
कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप

डोंगरगढ़. राजनादगांव के सनसिटी क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार…

2 hours ago