छत्तीसगढ़

CG : शहर भीतर बुलडोजर की कार्रवाई, होटल और टॉकीज संचालक ने किया हंगामा

बिलासपुर । बिलासपुर में सर्वाधिक व्यस्त टैगोर चौक से पुराना बस स्टैंड चौक रोड पर नगर निगम के बुलडोजर ने शनिवार को सुबह से दोपहर तक बड़ी कार्रवाई की। जीत कांटिनेंटल होटल, सिद्धार्थ टॉकीज, कॉफी हाउस और अली अहमद बस सर्विस की बाउंड्री और अवैध निर्माण ढहा दिए। निगम का बुलडोजर जैसे ही टॉकीज और होटल की बाउंड्री और दुकानों चला, उनके संचालकों ने हंगामा, विवाद शुरू कर दिया। आला अफसरों ने उन्हें निगम और नजूल के आधिपत्य के राजस्व विभाग के कागजात और नक्शे दिखाए। इसके बावजूद वे सीमांकन कराने की मांग करने लगे। चार घंटों के अंदर निगम ने रसूखदारों के बेजा कब्जा हटाने के साथ ही 16 से अधिक अवैध दुकान ढहा दीं।

टैगोर चौक से श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक तक मौजूदा रोड के बाजू से 30 फुट की अलग रोड के लिए जमीन छोड़ी गई थी, जिस पर होटल, टॉकीज और बड़े दुकानदारों ने बेजा कब्जा कर लिया था। इसी रोड पर निगम के पार्षद और रसूखदारों ने 8 दुकानों का अवैध निर्माण कर लिया था, जिसे हटाने के लिए नगर निगम को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। उसे हटाने की कार्रवाई आज की गई। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि पुराने बस स्टैंड रोड पर बेजा कब्जा हटाने से खाली हुई जमीन पर ग्रीन जोन बनाने की योजना पर कार्य शुरू कराया गया है।

kgnews

Recent Posts

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

9 minutes ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

19 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

29 minutes ago
जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

भोपाल एक ही स्थान पर मध्यप्रदेश के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण और…

34 minutes ago
युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के हित में…

44 minutes ago
तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…

1 hour ago