छत्तीसगढ़

CG : शौचालय में मिली कर्मचारी की लाश

कोरबा । कोरबा शहर में सुलभ शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले एक कर्मचारी की खून से सनी लाश मिली है। शौचालय एसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर नगरपालिका निगम द्वारा संचालित है। पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू कर दी। वहीं शौचालय को सील कर दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार सिंह (49) मूल रुप से बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया था। वह नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देखरेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया। शनिवार सुबह होने पर जब लोग पहुंचे तो शौचालय का मेन गेट के अंदर से ताला बंद था। लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो खून से लथपथ प्रमोद की लाश मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

3 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

3 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

3 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

3 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

3 hours ago