छत्तीसगढ़

CG : शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत …

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत दौंदेकला गांव में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्व उपसरपंच ढेलूराम वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह के दौरान हुई। शादी में चूलमाटी की रस्म चल रही थी, जिसमें महिलाएं और परिजन पैदल एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने अचानक नियंत्रण खो दिया और मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहन अक्सर गांव के रास्तों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

kgnews

Recent Posts

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…

40 minutes ago
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

जबलपुर   भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…

51 minutes ago
MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

1 hour ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

1 hour ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

2 hours ago