Indore किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा: आरोपियों के फोन में मिली 25 कॉल रिकॉर्डिंग

इंदौर.

गीता नगर से नैतिक सोनकर और सम्राट जयदेव का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी बच्चों को फेंकने की तैयारी में थे। एक काम में रुपये मिलते तो दो-चार वारदात आगे भी कर देते। यह पर्दाफाश आरोपितों के मोबाइल में मिली कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ है। पलासिया पुलिस ने 25 से ज्यादा रिकॉर्डिंग सुनी हैं।

आरोपित विनीत प्रजापति (तिलक नगर), राधिका प्रजापति (तिलकनगर) और ललित सेन उर्फ लल्ली (दत्तनगर), तनीषा उर्फ तन्नू सेन (दत्तनगर) को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। पलासिया टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी और एसीपी तुषारसिंह पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपितों के पांच मोबाइल खंगाले तो खुद ही फंस गए। विनीत और राधिका के मोबाइल में आटो रिकार्डिंग का ऑप्शन है। राधिका और ललित से हुई बातचीत रिकॉर्ड हो रही थी।

गर्लफ्रेंड को भी साजिश के बारे में बताया
कॉल रिकॉर्डिंग सुनने पर पता चला कि दोनों को रुपयों की सख्त आवश्यकता थी और बच्चों को अगवा करने के लिए बेताब थे। रैकी और अपहरण में देरी करने पर एक-दूसरे को गालियां भी दे रहे थे। एक रिकॉर्डिंग में राधिका पांच लाख रुपये रखकर विनीत को दस लाख रुपये देने का बोल रही थी। विनीत ने कहा कि उसको पूजा (गर्लफ्रेंड) को डेढ़ लाख रुपये देने हैं। उसे भी अपहरण की साजिश के बारे में बता दिया है। वह बार-बार कॉल कर पूछताछ कर रही है। राधिका कर्जा चुकाने का जिक्र कर रही थी।

एफआईआर की चिंता मत कर, मैं सब मैनेज कर लूंगा
एक रिकॉर्डिंग में तो दोनों ने अपहरण के बाद होने वाली एफआईआर का भी जिक्र किया है। राधिका द्वारा पूछने पर विनीत ने कहा, 'इसकी तू चिंता मत कर, मैं सब मैनेज कर लूंगा।' उसने यह भी कहा कि एक काम में सक्सेस हो गए तो दो-चार काम करेंगे। आरोपियों ने यह भी कहा कि रातभर फ्लैट में रखेंगे और सुबह फेंक देंगे। उनको विश्वास था कि पुलिस कभी पकड़ नहीं पाएगी। डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के मुताबिक आरोपितों को कोई पछतावा नहीं है। चारों का व्यवहार सामान्य है। युवतियों को अलग रखा गया है। दोनों आपस में बातचीत करती रहती हैं। उनसे अभी तक कोई मिलने भी नहीं आया है।

बगीचे में सीन रिक्रिएशन
पुलिस शनिवार को आरोपी राधिका को ग्रेटर तिरुपति गार्डन में ले गई और घटना का सीन रिक्रिएट करवाया। राधिका ने बच्चों को बहलाने और फिर पेट और पक्षी का प्रलोभन देकर जाने की सारी बातें बता दीं। एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक पुलिस ने रेपिडो चालक की जानकारी भी मांगी है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

7 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

7 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

7 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

8 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

8 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

8 hours ago