छत्तीसगढ़

CG : शादी होनी थी इसी महीने, हादसे में युवक की मौत

कोरबा। कोरबा सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी और गोपालपुर के मध्य मुख्य मार्ग का हैं। तेज रफ्तार एक्सिवी कार ने अपनी बाइक चला रहे गुलशन (27 साल) को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने जैसे ही बाइक को ठोकर मारी, बाइक सवार दोनों युवक लगभग 15 फीट आगे जा गिरे।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसने ओवरटेक करने के चलते बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद भागने के फिराक में कार सवार को राहगीरों ने पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। सलोरा निवासी बाइक सवार ​​​​​​​गुलशन (27 साल)​​​​​​​ कटघोरा थाने में गाड़ी चलाता था। वह दोस्त के साथ किसी काम से एनटीपीसी गया हुआ था। वापस घर लौटते समय यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गुलशन काफी लंबे समय से वाहन चला रहा था। कुछ दिन बाद युवक की शादी होने वाला था। वहीं पीछे बैठे युवक का हादसे में दायां पैर फ्रैक्चर हो गया और हाथ में चोटे आई हैं। ​​​​​​​​​​​​कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक गुलशन कटघोरा थाना में गाड़ी चलाता था जो एनटीपीसी के द्वारा लगाया गया था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

5 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

5 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

5 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

5 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

5 hours ago