छत्तीसगढ़

CG : समर स्पेशल ट्रेन दौड़ रही पटरी पर, यात्रियों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली यात्री ट्रेनों में ग्रीष्मकालीन के दौरान कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। जिसके चलते रेल प्रशासन ने समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों में भीड़ बढ़ने पर एक्स्ट्रा कोच की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। दरअसल, गर्मी की छुट्‌टी शुरू होते ही लोगों ने पारिवारिक टूर प्लान बनाया है, जिसके चलते नियमित यात्री ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में कंफर्म बर्थ के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 के पार हो गया है। ज्यादातर लोगों ने मई और जून में टूर प्लान बनाकर रिजर्वेशन करा लिया है। यही वजह है कि रेल प्रशासन ने ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बेहतर प्रबंधन कर यात्रियों को सहज व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में समर स्पेशल ट्रेन शुरू किया है। रेल प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों में भीड़ की निगरानी की जा रही है। साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के उचित क्रियान्वयन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

रेल प्रशासन ने बताया कि गर्मी की छुट्‌टी को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियो की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से विभिन्न दिशाओं के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के परिचालन का लाभ ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपने मूल निवास स्थान अथवा देश भ्रमण में जाने-आने वाले यात्रियों को मिल रही है। इन गाड़ियों में पीक सीजन में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधाएं मिल रही है, जिससे उनको सुगम व सुहाना सफर का आनंद मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

12 minutes ago
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल

भोपाल  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री  गौतम टेटवाल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन…

12 minutes ago
मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र

भोपाल  राज्य सरकार 65 साल बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

17 minutes ago
प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का मूल मंत्र, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर में…

37 minutes ago
समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री साय

समाज, संगठन और योग के प्रति समर्पित था रूपनारायण सिन्हा जी का जीवन : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में…

42 minutes ago