CG : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टीचर की लापरवाही के कारण शिक्षिका को किया…

दुर्ग। पाटन विकासखंड शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़पेण्ड्री में पदस्थ शिक्षिका एलबी शारदा क्षत्रीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इस आशय का आदेश संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा 4 दिसंबर को किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि गोडपेण्ड्री ग्राम पंचायत सरपंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं क्षेत्र क्र. 8 जनपद सदस्य ने शारदा क्षत्रीय के विरूद्ध समय पर विद्यालय नहीं आने, पूर्ण समय अध्यापन कार्य नहीं कराने, शालेय स्टॉफ के साथ अमर्यादित व्यवहार एवं वाद-विवाद करने, उन पर गलत आरोप लगाने तथा छात्राओं को शिक्षकों के प्रति उकसाने के संबंध में गंभीर शिकायत मिली थी. इस शिकायत की जांच जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा करवाई गई. जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन मय दस्तावेज अनुसार शारदा क्षत्रीय के विरूद्ध की गई शिकायत की पुष्टि हुई है. निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, दुर्ग, जिला दुर्ग नियत किया गया है. निलंबन काल में लोक सेवक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

26 minutes ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

51 minutes ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

1 hour ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

1 hour ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

2 hours ago