जालबांधा, नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन और वाणिज्य विभागाध्यक्ष संजय देवांगन के नेतृत्व में हुई।
प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस भारत के जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और योगदान का समान करता है। विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में। वाणिज्य विभागाध्यक्ष संजय देवांगन ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इतिहास विभाग के रितेश बंजारे ने बिरसा मुंडा के आंदोलनों और उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा के समान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है। कार्यक्रम का संचालन पूजा देवांगन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. नवीन राजपूत ने किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…