छत्तीसगढ़

CG : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा को दी विकास की नई दिशा, 55 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

नगर विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने अधोसंरचना मद के अंतर्गत चार वार्डों के 55 लाख के पांच विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
वार्ड क्रमांक 21 बुधवारी के दशहरा मैदान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में विधिवत पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण किया।मंत्री देवांगन ने विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर, शहर के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने की पहल की। इन कार्यों में सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो कोरबा की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगे। मंत्री देवांगन ने कहा कि अब विष्णुदेव सरकार में शहर के सभी 67 वार्डाे में एक साथ कार्य डीएमएफ शुरू हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के कार्यों का लाभ शहर के हर नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरबा को आधुनिक और सुसज्जित शहर बनाने की दिशा में यह सिर्फ एक शुरुआत है। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और शहर की समृद्धि में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद पंकज देवांगन, पार्षद अजय गौंड, सुखसागर निर्मलकर, दिनेश वैष्णव, अनीता सुकंदी यादव,युवा मोर्चा के पंकज सोनी, अतुल दास, श्याम साहू, मीरा सोनी, वैभव शर्मा, अनिल यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।
इन कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
वार्ड क्रमांक 28 फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण कार्य लागत 20. 10 लाख,वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख,वार्ड क्रमांक 21 में रमेश किराना स्टोर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख ,वार्ड क्रमांक 21 में सीसी रोड निर्माण कार्य, लागतरू 10 लाख रुपए ,वार्ड क्रमांक 17 नया मानस नगर, व पुराने मानस नगर में विकास कार्य 10 लाख कार्य की आज भूमिपूजन संपन्न हुआ।

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

10 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

23 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

29 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

35 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

40 minutes ago
सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा बनी रणभूमि, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई ग्रामीण घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पालेम के…

45 minutes ago