CG : संवर रहा है, पहाड़ी कोरवाओं का जीवन

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ 

रायपुर, छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। पीएम जनमन योजना से उन्हें संबल मिला। 

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना के तहत कुंती को वर्ष 2023-24 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। जैसे ही पहली किश्त की राशि मिली, उन्होंने मेहनत और लगन से शासन की मदद से नया घर बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के घर में चैन की नींद सो पा रहा है। बरसात में टपकती छत और भीगते बिस्तर अब अतीत की बात हो चुकी है।

कुंती कोरवा केवल आवास योजना तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उन्हें व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा मिली, जिससे खुले में शौच की मजबूरी समाप्त हो गई। निःशुल्क राशन की नियमित आपूर्ति से अब भोजन की चिंता नहीं रहती। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे बीमारी की स्थिति में कर्ज लेने की नौबत नहीं आती। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे घर खर्च में राहत मिलती है।

कुंती कोरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि ,हम मजदूरी कर जैसे-तैसे जीवन बिताते थे। पहले जो घर था, उसमें रहना मुश्किल था। अब जबसे पक्का मकान बन गया है, तो सुकून से सो पाते हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें भी ऐसा घर मिलेगा।

पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शासन की योजनाएं न केवल उन्हें मूलभूत सुविधाएं दे रही हैं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रही हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों…

2 minutes ago
CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

CG : गोलबाजार-नयापारा, डबरी, बंजारी चौक, रविभवन नशा का अड्डा …

रायपुर । राजधानी रायपुर में सराफा से लगे मोहल्लों नया पारा,डबरी, गोल बाज़ार,पेटी लाइन, चूड़ी…

9 minutes ago
CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

CG : भूपेश ने रमन सिंह का वीडियो किया वायरल, डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा, सरकार की सेहत ख़राब है …

बेमेतरा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वागत…

16 minutes ago
पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत! 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पर 75% तक की छूट देगी बिजली कंपनी

रायपुर. राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा…

32 minutes ago
CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…

34 minutes ago
CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

CG : LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने से झटका …

रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…

42 minutes ago