सट्टा किंग रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने X पर लिखा, सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही।
उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही महादेव सट्टा एप में हो रही गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के सुशासन में किसी भी तरह के अवैध कार्य करने वाला कोई नहीं बच पायेगा। अपराधी चाहे भिलाई में हो या साथ समंदर पार दुबई में जिसनें भी छत्तीसगढ़ को लूटा है उसे हथकड़ी में जकड़ कर क़ानून के सामने पेश होना होगा।
छतरपुर छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने बड़े शराब ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…