संभावित मंत्रियों की सूची वायरल होने के बाद एक बार फिर से इस पूरे मामले पर नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों की मानें तो अरुण साव को राज्य का नया गृह, जेल और सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसी तरह लता उसेंडी को महिला एवं बाल विकास की कमान सौंपी जा सकती है। लिस्ट के अनुसार विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री होंगे तो इस मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, अमर अमर अग्रवाल, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी और ओपी चौधरी का नाम शामिल है।
बता दें कि गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते है।
बस्तर। बद्रीनारायण मीणा (IPS) ने बुधवार को बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण…
रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए राहत की खबर है। बुधवार को हड़ताल पर गए सफाई…
जगदलपुर। बस्तर के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन जगदलपुर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।…
धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में…
दुर्ग। ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते…
रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब…