जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के चोकावाड़ा में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को चोकावाड़ा निवासी आरोपी चंदन पटेल गांव के आम रास्ते में धारदार लोहे का चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। आरोपी की हरकतों से गांव का माहौल खराब हो रहा था और राहगीर दहशत में थे। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने रवाना कर दिया है।
खजुराहो मध्य प्रदेश के खजुराहो हवाई अड्डे ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वर्ष 2026…
बिलासपुर. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि…
100 करोड़ की लागत से आकार ले रहा आस्था का भव्य धाम खेड़ापति हनुमान लोक…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन…
बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…
दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…