छत्तीसगढ़

CG : सड़क हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, उप निरीक्षक की मौके पर ही मौत…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अनुपपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यह हादसा मेडुका गांव में हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग कानपुर, उत्तर प्रदेश से कोरबा वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे अनुपपुर-वेंकटनगर से गौरेला की जाते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ता सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 3-4 बार पलटते हुए सड़क के किनारे जा गिरी.

इस हादसे में थाना पाली के उप निरीक्षक विलायत हुसैन (56 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार शामिल हैं.

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

10 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

10 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

10 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

10 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

11 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

11 hours ago