कोरबा। सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने- सामने टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत सर्वमंगला- कनबेरी मार्ग में जोड़ा पुल के पास शुक्रवार की देर शाम यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएच 4876 एवं सीजी 12 एडी 0588 में आमने- सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार तेज गति से वाहन चला रहे थे।
इससे एक सवार की स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
वहीं वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रखा दिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…
- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कीराजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र…
रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के समस्त विभागों…
- स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति…
स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तायुक्त दवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री शुक्ल दवाओं…
मोहला,। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण…