बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. सनकी पति ने आधी रात घर के बाथरूम में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतिक का नाम गंगोत्री विश्वकर्मा और आरोपी पति का नाम दुर्गा विश्वकर्मा है. वह पेशे से राज मिस्त्री है. अपनी पत्नी को उसने दर्दनाक मौत क्यों दी, इसका कारण फिलहाल अस्पष्ट है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
राजनांदगांव , जिले के ग्राम बरगा में बुधवार को आयोजित सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त…
बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार…
इंदौर अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर पूरे विश्व में किसी न किसी क्षेत्र में…
दतिया सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हजारों हितग्राहियों के लिए…
भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए पुलिस विभाग में…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…