दुर्ग । जिले के इंदिरा मार्केट में गुरुवार सुबह खून से लथपथ एक शख्स का शव मिला। सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे स्थानीय दुकानदारों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और फोरेंसिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान राजीव नगर में रहने वाले नरेश ठाकुर (40) के रूप में हुई है। वह इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी में मजदूरी करता था और अक्सर रात में वहीं सो जाता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और उसका एक भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। थाना प्रभारी नेताम ने बताया कि आसपास के लोगों के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी और वह नशे का भी आदी था। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना से हुई मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…