रायपुर । विष्णुदेव साय सरकार ने गायों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सीएम साय ने दिवाली से पहले बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि गाय को छत्तीसगढ़ की राजमाता घोषित करने पर विचार किया जाएगा। बता दें कि अलग-अलग संगठनों की ओर से लंबे समय से गाय को प्रदेश की राजमाता घोषित किए जाने की मांग उठती रही है। लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने इस संबंध में विचार नहीं किया गया था। लेकिन साय सरकार ने इस ओर पहल की है। देखना होगा कि सरकार इस संबंध में कितनी जल्दी फैसला लेती है।
दरअसल बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने पिछले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकथा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने मंच से प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा था कि गाय को छत्तीसगढ़ की राजमाता घोषित किया जाना चाहिए। वहीं, अब सीएम साय ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि गाय को राजमाता बनाने पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ-सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन कर जिला और ब्लॉक स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है।
राज्य बनने के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर गौशालाओं के निरीक्षण के लिए समितियों का गठन किया गया है। अध्यक्ष और सदस्य 3 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे। छत्तीसगढ़ में जिला और ब्लॉक स्तर पर कुल 934 अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी में अध्यक्ष और 5-5 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS…
भोपाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल के युवा स्टार्टअप उद्यमी…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता,…
बड़वानी बड़वानी जिले के विकासखंड सेंधवा में शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत जनशिक्षकों ने सामूहिक…
भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक…