छत्तीसगढ़

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू के साथ कबाड़ चोरों ने जमकर मारपीट की। इस घटना में उसे सिर, हाथ, पैर, सीने में काफी चोटें आईं। एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई, जबकि अंदरूनी स्तर पर भी चंद्रमणि को काफी नुकसान हुआ। मामला दरअसल यह था कि, अपने एक दोस्त अरविंद राठौर के साथ रात्रि को चंद्रमणि गाड़ी से जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसका पीछा करने के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बुरी तरह से घायल चंद्रमणि का ट्रीटमेंट रायपुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना से चंद्रमणि के परिजन सहित समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं। समाज की ओर से कहा गया है कि, जब तक चंद्रमणि की जिंदगी को समाप्त करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक मृतक का अंतिम संस्कार हम नहीं करने वाले हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

7 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

7 hours ago