बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सक्रिय समाज सेविका पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की फाउंडर पायल शब्द लाठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति समर्पण की भावना और उत्तरोत्तर प्रगति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पायल लाठ को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बिलासपुर भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान और बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। पूरे छत्तीसगढ़ में समाज सेवा का पर्याय बन चुकी पायल लाठ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और आम आदमी के विकास के लिए लगातार समर्पित भाव से काम करती आ रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है।
इसी से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पायल ने कहा कि देश को सर्वोपरि मानकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत माँ की सेवा में लगे हुए हैं। किसी भी देश में ऐसे समर्पित नेता बिरले मिलते हैं। एक अरसे से छत्तीसगढ़ में समाज सेवा में सक्रिय पायल लाठ जरूरतमंदों और समाज के पिछले तबके के विकास के लिए काम करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में शामिल होने के बाद वे पूरी ताकत के साथ सामाजिक सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाएंगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…
उज्जैन उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…