छत्तीसगढ़

CG : समाधान शिविर में दो हितग्राहियों को मिला 3 लाख का ऋण

कांकेर जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम फरसकोट में आयोजित समाधान शिविर में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत् दो हितग्राहियों को तीन लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया।

इसके तहत ग्राम आसुलखार निवासी कमलेश्वरी कोषरे को जूता-चप्पल दुकान संचालन हेतु 01 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। समाधान शिविर में उक्त हितग्राही को अनुदान राशि 10 हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया गया। इसी प्रकार तहसील भानुप्रतापपुर के ग्राम पण्डरीपानी निवासी शैलेन्द्र कुमार उयके को कपड़ा व्यवसाय संचालन हेतु 01 लाख 50 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी आर.एस. कमल, भारतीय स्टेट बैंक आसुलखार के शाखा प्रबंधक आदित्य मेश्राम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

3 hours ago