रायपुर। रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने समृद्धि विहार परियोजना के प्रमोटर प्राइम डेव्हलपर्स पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 13 के उल्लंघन के कारण की गई है।
जांच में पाया गया कि प्रमोटर ने ग्राहकों से लिखित करार किए बिना भू-संपत्ति की लागत के 10% से अधिक राशि ली थी, जो कानून का सीधा उल्लंघन है। रेरा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आर्थिक दंड लगाया और सभी प्रमोटरों को निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन करें। साथ ही, ग्राहकों से अपील की गई है कि वे केवल रेरा में पंजीकृत परियोजनाओं में ही निवेश करें।
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…
भोपाल राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…
रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…
रायपुर मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…
रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…