छत्तीसगढ़

CG : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्टाफ नर्स से 10.55 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार …

दुर्ग । सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, सिकोला भाठा निवासी स्वेच्छा रानी वर्ष 2022 में श्री शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थीं। इसी दौरान उनकी पहचान अस्पताल में अटेंडर के रूप में काम करने वाले दल्ली राजहरा निवासी बिज्जू चंद्रा से हुई।

आरोपी ने खुद की अधिकारियों और राजनीतिक लोगों से अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदूर और जिला अस्पताल दुर्ग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पहले 4.72 लाख रुपये नकद लिए और बाद में विभिन्न बैंक खातों में यूपीआई के माध्यम से 5.83 लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कराए। इस तरह उसने कुल 10.55 लाख रुपये वसूल लिए। हालांकि, न तो नौकरी दिलाई और न ही रकम लौटाई। लगातार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंत में पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने 15 जुलाई को स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

kgnews

Recent Posts

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की रविवार को जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में…

38 minutes ago
जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल  महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17…

52 minutes ago
किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्प हो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

1 hour ago
आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में एक उच्च…

2 hours ago
भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

 भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…

3 hours ago