CG : CAG रिपोर्ट से खुली पंचायत व्यवस्था की पोल, 61% पद खाली, 3,243 करोड़ की कमी का दावा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकायों के कामकाज पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारियों की कमी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में कई खामियों की ओर ध्यान दिलाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की पंचायतों में स्वीकृत पदों का 61 प्रतिशत हिस्सा खाली है, जिससे प्रशासनिक कार्य और विकास योजनाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण कई पंचायतों में योजनाओं की निगरानी और समय पर क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।

वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी CAG ने गंभीर टिप्पणी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय निकायों को उनके अधिकार के अनुरूप राशि उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उन्हें 3,243 करोड़ रुपये की वित्तीय कमी का सामना करना पड़ा। इससे पंचायतों और नगरीय निकायों के विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल लागू होने के बावजूद कई पंचायतों में अब भी मैनुअल हिसाब-किताब रखा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं।

इसके अलावा, वर्ष 2018 से 2023 के बीच जिला योजना समितियों की नियमित बैठकें आयोजित नहीं होने का भी उल्लेख किया गया है। नियमों के अनुसार इन समितियों की बैठकें स्थानीय विकास योजनाओं के निर्माण और समन्वय के लिए आवश्यक होती हैं। CAG की रिपोर्ट ने पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार और वित्तीय अनुशासन मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

kgnews

Recent Posts

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

43 minutes ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

47 minutes ago
CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

CG : अल्पावधि ऋण योजना बनी सरकारी कर्मचारियों के लिए मददगार पहल…

रायपुर। विष्णुदेव सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेतन के विरुद्ध…

2 hours ago
CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

CG : पुलिस अधिकारी नारायणपुर में गिरफ्तार, वकील फरार…

नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…

2 hours ago
CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

CG : ऑटो रिक्शा में चोरी, महिला यात्री के बैग से जेवर पार …

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…

2 hours ago