छत्तीसगढ़

CG : सरकारी लेखापाल 3 साल के लिए भेजे गए जेल

बलौदाबाजार । बहुचर्चित जिला सहकारी बैंक शाखा बलौदाबाजार में साढ़े 22 लाख का गबन करने वाले लेखापाल सूरज साहू को 3 साल की सजा मिली है। आरोपी लेखापाल ने जब अपने ही बैंक की उपभोक्ता मृत बैसाखिन बाई गेंडरे के खाता से 13 मई 2022 को एक लाख और एक माह बाद 14 जून 2022 को 4900 रुपए निकाल लिया। जिसका मैसेज जब घर के मोबाइल पर गया तो परिजन इसकी जानकारी लेने बैंक पहुंचे। जहां पर शाखा प्रबंधक को फोन में आए बैंक के मैसेज को दिखाते हुए बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, और उनके खाते से दो बार पैसा निकाल लिया गया। मैसेज को देखकर शाखा प्रबंधक भी आवक रह गया और इसकी जांच की तो उनके ही बैंक के लेखापाल सूरज साहू द्वारा उक्त राशि निकालने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पटेल ने सूरज को उक्त राशि तत्काल उपभोक्ता के खाते में जमा करने का निर्देश दिया। जिस पर सूरज ने अधिकारी को गुमराह करते हुए वापस बैंक के अन्य खाते से उपभोक्ता के खाते में पैसा डाल दिया। जब इसकी जानकारी प्रबंधक को हुई तो उन्होंने बैंक के अन्य खाते की प्रारंभिक जांच की, जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई। तब इसकी सूचना उन्होंने मुख्यालय को देकर जांच कराई। जिसमें आरोपी लेखापाल ने चार वर्ष में बैंक को लगभग 3 करोड़ 45 लाख रुपए का चूना लगा चुका था, जिसमें 3 करोड़ 23 लाख वटगन बैंक तो 21 लाख से अधिक बलौदाबाजार ब्रांच से गबन किया है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

39 minutes ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

1 hour ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

1 hour ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

1 hour ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago