कोरबा। जिले में सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे. नशा इतना अधिक था कि स्कूल पहुंचने के बाद वह कार्यालय में मेज पर ही सो गए. कई बार आवाज देने पर भी वह नहीं जागे. जब उनकी नींद टूटी तो वे न ही जिला कलेक्टर का नाम बता सके और न ही मुख्यमंत्री का. ऐसे ही लापरवाह शिक्षकों के कारण अब बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है. दरअसल, यह पूरा मामला करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे के शासकीय प्राथमिक शाला का है. इस स्कूल में 46 बच्चे अध्यनरत है. शुक्रवार सुबह एक कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे.
वहीं दूसरी ओर हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में सोते नजर आए. पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक अपनी टेबल पर सोते हुए नजर आए. जब उनसे जगाकर अंग्रेजी में ब्यूटीफुल की स्पेलिंग पूछा गया तो उन्होंने उनकी अंग्रजी कमजोर होने की बात कही. इसके बाद न ही वह कलेक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता सके
जिला जेल राजनांदगांव में दिनांक 26.06.2026 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, अमित जिन्दल, द्वितीय…
रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले दस दिनों से अटका हुआ मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो…
जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ…
गरियाबंद। जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद…
बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा निवासी ठाकुर जयदीप सिंह ने अपनी सोलो हिमालयन…