Trains Cancelled: रायपुर-कोरबा समेत कई मेमू ट्रेनें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रहेंगी कैंसिल

 रायपुर
 रेल मंडल रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए आने वाले दिन कष्टकारी हो सकते हैं। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिए गए इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रायपुर से छूटने वाली और रायपुर आने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय का सबसे बड़ा असर उन नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा जो रायपुर से कोरबा और गेवरा रोड के बीच प्रतिदिन सफर करते हैं।

मेमू ट्रेनों के पहिये भी 11 दिनों तक थमे रहेंगे
रायपुर-कोरबा और रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा बिलासपुर-रायगढ़ और बिलासपुर-कोरबा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों के पहिये भी 11 दिनों तक थमे रहेंगे।

पैसेंजर ट्रेन की तरह चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
बड़ी संख्या में रद हो रही ट्रेनों को देखते हुए रेलवे ने रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को लेकर विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। इससे रास्ते के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में कुछ सहूलियत मिल सकेगी।

रायपुर मंडल से जुड़ी प्रमुख रद गाड़ियां

    रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द।
    कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द।
    रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द।
    गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द।
    गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी (बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द)।

 

Admin

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

7 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

7 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

7 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

7 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

8 hours ago