छत्तीसगढ़

CG : सर्पदंश से मृत व्यक्ति के वारिसों को 4 लाख की सहायता

एमसीबी/ प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी क्षेत्र में सर्पदंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरमिरी तहसील निवासी स्वर्गीय राकेश सिंह की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद राजस्व विभाग ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा था। परीक्षण उपरांत मृतक के वारिसों राजकुमारी एवं राजपाल सिंह को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग ने प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत राशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रशासन ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। यह आर्थिक सहायता कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवार को संबल प्रदान करेगी।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग. आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन भोपाल  "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत…

27 minutes ago
त्विषा मौत मामला: जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात

त्विषा मौत मामला: जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात

भोपाल  त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड…

29 minutes ago
नटराजन के नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज

नटराजन के नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट कल कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें…

30 minutes ago
नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति बासीन ग्राम में मनरेगा…

58 minutes ago
खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस वितरण में कथित अनियमितताओं के मामले में…

1 hour ago