14 वर्षीय किशोरियों को लगाया जा रहा टीका
गरियाबंद । शासन के निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में सर्विकल कैंसर गर्भाशाय कैंसर से बचाव के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद में प्रारंभ किया जा चुका है। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-छुरा, मैनपुर, राजिम, फिंगेश्वर एवं देवभोग के साथ-साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी 14 वर्ष के किशोरी को ह्यूमन पॉपीलोमेवायरस वैक्सिनेशन का टीका लगाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरत्न ने बताया कि जिला अस्पताल गरियाबंद में ह्यूमन पॉपीलोमेवायरस वैक्सिनेसन प्रारंभ करने के बाद विकासखण्ड स्तर पर समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्विकल कैंसर गर्भाशय कैंसर के टीके से प्रतिरक्षण किया गया व टीका लगने के 30 मिनट पश्चात निगरानी कक्ष में भी रखा गया।
इस वैक्सीन के लिए पात्र हितग्राही वे होंगें जिन्होनें 14 वर्ष से 15 वर्ष (90 दिन) वर्ग के हितग्राही पात्र होगें व आयु प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, पहचान पत्र, या पहचान पत्र नही होने पर माता-पिता के हस्ताक्षरित शपथ पत्र मान्य किये जायेंगे। इसी प्रकार जिला अस्पताल एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मेें निरंतर ह्यूमन पॉपीलोमेवायरस वैक्सिनेशन का टीका, सर्विकल कैंसर गर्भाशय कैंसर से प्रतिरक्षण हेतु लगाया जा रहा है। जिले में अब तक 84 किशोरियों को गर्भाशय कैंसर का टीका लगाया जा चुका है।

