गौरेला पेंड्रा मरवाही में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। मरवाही थानाक्षेत्र के उसाड़ गांव में मवेशियों के लिए चारा निकालने के दौरान युवक को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, मरवाही थानाक्षेत्र के उसाड़ गांव के खुद्दी टोला निवासी विष्णु प्रसाद जब घर के आंगन में रखे मवेशियों के लिए चारा निकाल रहा था उसी दौरान वहां में छिपे हुए जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया। जिसके बाद विष्णु ने घरवालों के इसके बारे में जानकारी दी। विष्णु की हालत में बिगड़ने लगी, जिसके बाद घर वालों ने बिना देर किए विष्णु को मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
वहां पर डॉक्टरों ने विष्णु की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज शुरू होने से पहले विष्णु की मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में जैसे ही विष्णु की मौत की खबर आई तो गांव में मातम पसरा हुआ है। उधर, पुलिस मामले का जांच में जुट गई है।
राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…
- कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी गई समसामयिक सलाहराजनांदगांव । जिले में वर्तमान खरीफ…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…
बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…