छत्तीसगढ़

CG : साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर आंदोलन की शुरुआत

भिलाई। साईकिल चलाने वाला वैश्विक योद्धा है जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषित नही होता। हर व्यक्ति को साईकिल चलाना चाहिए और सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने आफिस इससे जाना चाहिए। लोगों में साईकिल के प्रति जनजागरूकता जगाने और उन्हें वैश्विक पर्सनैलिटी का दर्जा दिलाने के लिए साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर आंदोलन की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, विजय शर्मा, प्रकाश बंछोर, मोहित मंडावी, प्रवीण कालमेघ, भूपत राव बोरकर, हरीश देवांगन, यश दलवी, कांता देवी तथा ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डा. अंकुश देवांगन मौजूद थे।

सिविक सेंटर कृष्ण अर्जुन रथ परिसर में डी.एस.विद्यार्थी ने नारियल फोड़कर इस वैश्विक अभियान की शुरुआत की। प्रकाश बंछोर ने साईकिल से होने वाले शारीरिक स्वस्थता के अपने अनुभव को साझा किया। साईकिल से लेह लद्दाख की यात्रा करने वाले प्रवीण कालमेघ ने भी अपने संस्मरण सुनाये। समाजसेवी विजय शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया भीषण प्रदूषण की चपेट में है जिसके कारण हर मौसम-बेमौसम होता जा रहा है। दिल्ली में पिछले साल 53 डिग्री तापमान पहुंच चुका है और दुनिया के हर क्षेत्र मे पर्यावरण गड़बड़ाया है इसलिए साईकिल चलाना जरूरी है। हरीश देवांगन ने बताया कि कोरोनाकाल में स्वच्छ वातावरण के कारण हिमालय पर्वत की चोटियां भी 100-150 किलोमीटर दूर से दिखाई देती थी। कार्यक्रम संयोजक डा. अंकुश देवांगन ने साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर आंदोलन को न सिर्फ राज्य वरन् देश दुनिया में फैलाने की बात करते हुए कहा कि विगत दशकों में हमने एक ऐसे समाज का निर्माण किया है जहां साईकिल चलाने वाले को हेय दृष्टि से देखा जाता है। उसे कंजूस और निम्न तबके का समझा जाता है यह धारणा बदलनी चाहिए क्योंकि वह ग्लोबल वार्मिंग रोकने वाला विश्व रक्षक है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के हर सोमवार को साईकिल दिवस के रूप मे मनाया जाना चाहिए ताकि अपने हिस्से का प्रदूषण हर व्यक्ति रोक सके।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

57 seconds ago
राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…

9 minutes ago
CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…

12 minutes ago
CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…

15 minutes ago
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण…

17 minutes ago