गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । गौरेला थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया है. मृतक युवक गिरवर गांव का ही निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस युवक का पहचान करने में जुटी हुई है. गौरेला पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
मोहला । शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर में…
28 जुलाई तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति मोहला । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…