छत्तीसगढ़

CG : सिक्यूरिटी गार्ड की मौत, हाईवा ने रौंदा

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर हाईवा के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, शहर में नो एंट्री में बेधड़क भारी वाहन दौड़ रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। फिर भी जिम्मेदार अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे (25) पिता सोन दास कुर्रे सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता था। इसके साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। सीपत चौक से राजकिशोर नगर तरफ जा रहा था। अभी बाइक सवार युवक अशोक नगर चौक के पास पहुंचा था। उसी समय तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी बाइक पर सवार था। इसी दौरान सामने चल रहे किसी दूसरी गाड़ी वाले ने अचानक गेट खोला। जिससे ठोकर लगने से वो पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दब गया।

kgnews

Recent Posts

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

14 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

24 minutes ago
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका,…

24 minutes ago
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

29 minutes ago
सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

34 minutes ago