जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

सुकमा

थाना केरलापाल अंतर्गत ग्राम बोरगुड़ा पोंगभेज्जी में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त 2025 की है, जिसकी सूचना थाने में प्राप्त होते ही टीम मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान किसके हिंगा पिता भीमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और प्रारंभिक जांच की। जांच में पता चला कि मृतक पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर गांव के दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी केरलापाल ने बताया कि इस मामले की विवेचना सूक्ष्मता और गंभीरता से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जादू-टोना जैसे अंधविश्वास के कारण होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।

Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

4 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

4 hours ago