छत्तीसगढ़

CG : सुगमता से हो रही जिले में धान खरीदी

जशपुरनगर, जिले के किसानों का उत्साह अब दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने धान के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही किसानों केन्द्र में धान बेचने के लिए अच्छी व्यवस्था दी है। सभी  धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।  उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर है।
               फरसाबहार विकासखंड के कोकियाखार की किसान धर्मश्वरी सरजाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हम सभी किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्रों में सब चीजों की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके लिए उन्होंनें बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे भी ऐसे ही सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोकियाखार उपार्जन केन्द्र में वे अपना 150 बोरी धान बेचने लाए हैं।   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 क्विटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी किया जा रहा है। केन्द्र से समय पर टोकन और बारदाना मिल गया था।
              उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में धान की खरीदी की सिलसिला निरंतर जारी है। 4 नवम्बर से अब तक 2482 किसानों से 14479.40  मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 लाख 76 हजार 62 हजार 560 रूपए का भुगतान किया गया है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 15919.28 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी 02 दिवस तक की खरीदी के लिए कुल 1297 किसानो हेतु  8324.36  मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया हैं।
             खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51169 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6289 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,459.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

49 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

1 hour ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

1 hour ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago