CG : सुशासन तिहार की तैयारियों में तेजी, कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश…
बिलासपुर । जिले में 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय सीमा की बैठक लेकर व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लगभग 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बैठक में बताया कि सुशासन तिहार के तहत जिलेभर में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 31 शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिविरों के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और समस्याओं की अग्रिम पहचान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पिछले वर्ष के लंबित प्रकरणों की पुनः समीक्षा करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक योजना में संतृप्ति स्तर प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। राजस्व विभाग के अंतर्गत लंबित सीमांकन प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने अपर कलेक्टरों को स्वयं तहसील स्तर पर जाकर एक-एक मामले की समीक्षा करने को कहा। साथ ही बकाया भू-अर्जन की राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जल प्रबंधन पर विशेष फोकस करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यह उपयुक्त समय है, जब लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। सभी नगरीय निकायों में पेयजल की नियमित जांच कराने, तालाबों के गहरीकरण को जनसहयोग से कराने तथा जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने बरगद, पीपल, नीम और करंज जैसे जल संरक्षण में सहायक पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने और इसे जनआंदोलन का रूप देने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए नागरिकों से अधिकाधिक स्व-गणना करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है और लगभग 5 मिनट में पूर्ण की जा सकती है। इसके अलावा हाई कोर्ट में लंबित जवाब-दावा प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…