छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसरोकारों से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करें-कलेक्टर

जिलाधिकारी आवेदनों का परीक्षण कर वास्तविक और गुणवत्तायुक्त निराकरण करें

अपात्रता की स्थिति में वास्तविक कारणों का उल्लेख करते हुए संबंधित आवेदक को अवगत कराये

 मोहला, कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार के अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों के अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनसरोकारों से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि पेंशन भुगतान, राशन कार्ड, नल जल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे आवेदनों को परीक्षण कर पात्रता पाए जाने पर अनिवार्य रूप से योजनाओं से लाभान्वित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों में प्राप्त आवेदनों को अपने निगरानी में परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारी की भरोसे ना रहे। विभागों को प्राप्त ऐसे आवेदन जो विभाग से संबंधित नहीं है, ऐसे आवेदनों को अन्य विभाग में स्थानांतरित करने के पूर्व सतर्कता के साथ परीक्षण उपरांत ही वास्तविक विभाग में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिकायतों से संबंधित आवेदनों को को बेहद गंभीरता से लेवें। निराकरण में संवेदनशीलता का परिचय देवें। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिन आवेदनों के अद्यतन स्थिति से अपडेट रहें। शिविर के पूर्व विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी कहा कि विभागों को मिले सभी आवेदनों के निराकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आवेदन को बिना परीक्षण किए बगैर अस्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे आवेदक जिसका निराकरण किया जाना संभव न हो अथवा अपात्रता की श्रेणी में हो, ऐसे आवेदनों को अस्वीकृत करने संबंधी प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुए संबंधित आवेदन को अवगत कराया जाए।
      कलेक्टर ने बैठक में एक-एक कर विभागों को प्राप्त मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदनों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ध्यान रखें की कोई भी आवेदन एक से अधिक बार अन्य विभाग को स्थानांतरित नहीं होनी चाहिए, इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चन्द्राकर, सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

3 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

3 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

3 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

3 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

4 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

4 hours ago