छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार बना आशा की किरण

लक्ष्मीबाई के परिवार को मिला पेंशन और राशन कार्ड, जल्द ही अटल आवास योजना का मिलेगा लाभ

रायपुर, परदेश में चल रहे सुशासन तिहार कोंडागांव नगर के सुभाष चंद्र बोस वार्ड में रहने वाली लक्ष्मीबाई विश्वकर्मा के परिवार के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है। वर्षों से झोपड़ी में जीवन बिता रहे इस परिवार को पहली बार शासन की योजनाओं का लाभ मिला है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे स्थित एक छोटे से झोपड़ी में रह रहे इस परिवार के पास अब तक न राशन कार्ड था, न ही वोटर आईडी में नाम दर्ज था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित था। परिवार को पॉलिथीन की छत के नीचे जीवन बिताना पड़ रहा था। लेकिन इस बार सुशासन तिहार ने उनके जीवन में बदलाव लेकर आया।

सुशासन तिहार के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सहयोग से लक्ष्मीबाई के परिवार का आवेदन भरवाया। तत्पश्चात उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शामिल किया गया और गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी प्रदान किया गया। कोण्डागांव नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब इस परिवार को अटल आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की इस पहल पर लक्ष्मीबाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago