छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार-2026 : नगर पंचायत गण्डई में आयोजित समाधान शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं से 178 मरीज लाभान्वित, योजनाओं के लिए 128 आवेदन प्राप्त

खैरागढ़, सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत नगर पंचायत गण्डई स्थित नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनसहभागिता और प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया तथा अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर के दौरान कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 112 मांगों एवं 16 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इस दौरान विभागीय स्टॉलों में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवेदन स्वीकार किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने समाधान शिविर को शासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ऐसे शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, खाद्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, नाली निर्माण, श्रम कार्ड एवं राजस्व प्रकरणों से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरियों को स्वच्छता एवं कुपोषण किट प्रदान किए गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गण्डई द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 178 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 03 गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 74 लोगों का टीकाकरण, 19 लोगों की आरडीटी जांच तथा 08 लोगों की सिकलसेल जांच की गई। इसके अलावा हीमोग्लोबिन जांच, नेत्र जांच, शुगर एवं बीपी जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं। शिविर में 03 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 02 गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान की गई।

आयुष विभाग द्वारा भी मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें त्वचा रोग, संधिवात, स्त्रीरोग, मधुमेह, ज्वर, दंतरोग एवं मुखपाक सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, अशोक मरार, यतीश कुमार कुंजाम, मनीषा मरकाम, सांवत देवांगन, मोहसिन खान, विक्की टंडन, धरमू पटेल, राकेश जायसवाल एवं विक्की कुर्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम छुईखदान अविनाश ठाकुर, सीएमओअविनाश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

43 minutes ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

1 hour ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

1 hour ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

2 hours ago