छत्तीसगढ़

CG : सेंदूर नदी से रेत का अवैध परिवहन, 6 वाहन जब्त …

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 6 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार ग्राम मितगई एवं पिपरौल स्थित सेंदूर नदी क्षेत्र में की गई। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण अभियान के दौरान ग्राम मितगई से 4 तथा ग्राम पिपरौल से 2 वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। खनिज अमले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी विजयनगर एवं तातापानी की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निरीक्षण, जांच और प्रवर्तन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कहीं भी अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा राजस्व क्षति रोकने के उद्देश्य से अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…

12 minutes ago
वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

भोपाल   इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को बढ़ावा देने…

34 minutes ago
मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी…

41 minutes ago
MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षकों के लिए…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

10 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

10 hours ago