CG : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने ब्लूम गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार किया

भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने गुणवत्ता संवर्द्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में ब्लूम कास्टिंग की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। यह सुधार विशेष रूप से मशीन-5 से उत्पादित ब्लूम्स की गुणवत्ता में देखने को मिला है, जो रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) तथा यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) के लिए प्रमुख आपूर्ति स्रोत है।

मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2)  एस.के. घोषाल के नेतृत्व में, महाप्रबंधक प्रभारी (यांत्रिकी, सीसीएस) टी. गोविंद, महाप्रबंधक (यांत्रिकी, सीसीएस) एन.के. देथे तथा महाप्रबंधक प्रभारी (सीसीएस प्रचालन) एस. देबसीकदर की टीम ने इस सुधार यात्रा की शुरुआत की। टीम एसएमएस-2 द्वारा की गई गहन ‘रूट कॉज एनालिसिस’ में पाया गया कि सेकेंडरी कूलिंग ज़ोन के ‘एयर मिस्ट सिस्टम’ में व्याप्त तकनीकी कमियाँ ब्लूम की सर्फेस गुणवत्ता और आंतरिक साउंडनेस को प्रभावित कर रही थीं।

इस निष्कर्ष के आधार पर 18 मार्च 2024 को एक आईपीयू प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके अंतर्गत वैश्विक स्प्रे कूलिंग टेक्नोलॉजी में अग्रणी कंपनी मेसर्स लेच्लर को कार्यादेश सौंपा गया। अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में ब्लूम कास्टर की सभी चार स्ट्रैंड्स पर अपग्रेडेड एयर मिस्ट कूलिंग सिस्टम की सफलतापूर्वक कमीशनिंग की गयी।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…

15 minutes ago
CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

CG : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ली राहत-पुनर्वास और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक …

सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…

41 minutes ago
CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

CG : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन …

कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…

48 minutes ago
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ENC केपीएस राणा का तबादला, आरएल वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

52 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

CG : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित …

महासमुंद : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार…

60 minutes ago
CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

CG : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और…

1 hour ago