CG : स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना …

एमसीबी/ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड और फव्वारा चौक क्षेत्र में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।

100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई
जांच के दौरान सरस्वती विकास विद्यालय और शासकीय गर्ल्स स्कूल के 100 गज के दायरे में संचालित किराना दुकानों, चाय ठेलों, पान दुकानों और गुमटियों में तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पाई गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 ( COTPA Act 2003) की धारा 4 और 6 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

8 दुकानों से वसूला गया 2200 रुपये का जुर्माना
अभियान के दौरान 8 पान ठेला, रेस्टोरेंट, किराना स्टोर, गुमटियों, होटल और चाय दुकानों पर कुल 2200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस चालानी कार्रवाई में कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. विक्की टोप्पो (स्वास्थ्य विभाग), सुश्री लक्ष्मी रजक (नोडल अधिकारी एनएचए एक्ट) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा और आलोक मिंज मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा…

1 minute ago
राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों…

3 minutes ago
राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव : आईटीआई में प्रवेश हेतु 15 जून तक रजिस्ट्रेशन

राजनांदगांव । जिले के सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सत्र अगस्त 2026 से प्रारंभ…

4 minutes ago
राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

राजनांदगांव : सुशासन तिहार सुमीन, सुशीला एवं पंचवती के लिए रहा सुखद ..

- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर में आसानी से कराया ई-केवायसी- गैस कनेक्शन मिलने…

6 minutes ago
बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

बीजापुर के बाद जगदलपुर में तेंदूपत्ता गोदाम में आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ एयर…

1 hour ago