छत्तीसगढ़

CG : स्कूल बसों की जांच में मिली खामियां, बिना परमिट संचालित बस जब्त

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, नए शिक्षण सत्र के शुरू होने से पहले जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूल बसों का निरीक्षण किया। हेलीपेड मैदान, गुरुकुल पेंड्रारोड में आयोजित जांच अभियान के दौरान एक बस बिना स्कूल बस परमिट के संचालित पाई गई, जिस पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के मार्गदर्शन में यह निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के लिए कुल 18 स्कूल बसें उपस्थित हुईं, जबकि अनुपस्थित बस संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

        जांच के दौरान बस क्रमांक सीजी 12 एयू 7042 नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई। वाहन में स्कूल बस परमिट नहीं मिलने पर उसे जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। वहीं निरीक्षण में शामिल 18 बसों में से 4 बसों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गईं, जिन पर कुल 6,500 रुपये की राजस्व शास्ति आरोपित कर शमन शुल्क वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के आवागमन में उपयोग होने वाली स्कूल बसों की समय-समय पर निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की जानकारी स्कूल प्रबंधन, पुलिस या आरटीओ कार्यालय को दें। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की राज्य महिला आयोग ने की सराहना

भोपाल  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव एवं सदस्य सुश्री साधना स्थापक ने पुलिस…

5 hours ago
अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

रायपुर, राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

इंदौर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजन से मिलाया

भोपाल  इंदौर जिले के थाना चन्दन नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता : विगत एक माह में 1 हजार 136 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद

भोपाल "देशभक्ति जनसेवा" के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेशभर में नागरिकों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों से मुलाकात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय…

6 hours ago
जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

6 hours ago